भोपाल की DSP को उनके पति ने पीटा, पति को रोकने पर पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा

महिला डीएसपी की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने आरोपी पति के खि नेहा पच्चीसिया कोलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कोरोना काल में बेहद जिम्मेदारी से काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था।
भोपाल। राजधानी भोपाल में पदस्थ महिला डीएसपी नेहा एक फिर से सुर्खियों में हैं। नेहा पच्चीसिया के साथ उनके इंजीनियर पति ने मारपीट की खबर सामने आई है। पति उनके घर में जबरदस्ती घुस गया और रोकने पर नेहा का सिर दीवार पर दे मारा।
वहीं महिला डीएसपी की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने आरोपी पति के खि नेहा पच्चीसिया कोलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कोरोना काल में बेहद जिम्मेदारी से काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था।
इसे भी पढ़ें:बेटे की चाह में पति ने 3 बेटियों और पत्नी को छोड़ा, कलेक्टर के सामने लगाई मदद की गुहार
दरअसल नेहा पच्चीसिया भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। वह अपने पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। जिसके कारण इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार पति ने DSP को धक्का दे दिया, फिर उनका सिर दीवार पर दे मारा।
वहीं इस मामले में हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने कहा कि नेहा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा।
इसे भी पढ़ें:एमपी बजट 2022 के बाद बढ़ सकता है सरकार पर कर्जा, हाली में लिया था 2 हजार करोड़ का लोन
जानकारी मिली है कि कुणाल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा ने आरोप लगाया कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। अब कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।
गौरतलब है कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। उनके पति कुणाल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं. आरोप है कि पति नशे का आदी है। कोर्ट में दोनों के तलाक का मामला भी चल रहा है। उनके बच्चे नेहा के पास ही रहते है। फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था।
इसे भी पढ़ें:3 मंत्रियों को बेस्ट मंत्री का मिला अवार्ड, विधायकों को उत्कृष्ट MLA का मिला सम्मान
आपको बता दें कि कोरोना काल में बेहद जिम्मेदारी से काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था।
अन्य न्यूज़













