बीएचयू लाठीचार्ज: राहुल ने भाजपा पर निशाना साधा

BHU lathi charge: Rahul targets BJP
[email protected] । Sep 25 2017 2:00PM

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं पर लाठीचार्ज के लिए भाजपा की निंदा की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बीएचयू में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का भाजपा वाला रूप।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं पर लाठीचार्ज के लिए भाजपा की निंदा की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बीएचयू में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का भाजपा वाला रूप।’’ उन्होंने इस ट्वीट के साथ वह वीडियो लिंक शेयर किया जिसमें छात्राओं ने परिसर में पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें कथित रूप से पीटे जाने का आरोप लगाया।

बीएचयू परिसर में कल रात छेड़छाड़ की कथित घटना के विरोध में आयोजित प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था जब पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले राहुल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में आईआईटी की स्थापना के लिए कांग्रेस सरकार के नजरिये को स्वीकारने के लिए उनका धन्यवाद दिया।

राहुल ने कहा, ‘‘आईआईटी और आईआईएम की स्थापना के लिए कांग्रेस सरकार के बड़े दृष्टिकोण और विरासत को आखिरकार स्वीकारने के लिए सुषमा जी का धन्यवाद।

All the updates here:

अन्य न्यूज़