2024 से पहले बीजेपी की बड़ी तैयारी, 10 घंटे तक चली शीर्ष नेताओं की बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा

nadda shah
ANI
अंकित सिंह । Jun 6 2023 5:53PM

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा की बैठक लगभग 10 घंटे तक चली। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठित मुद्दों पर चर्चा हुई है। साथ ही साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए किस तरीके से अभी से ही तैयारी शुरू की जाए, इसको लेकर कि नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

2024 चुनाव से पहले भाजपा अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई है। यह बैठक 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली है। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले चुनाव को लेकर मंथन किया गया। साथ ही साथ कई बड़े निर्णय भी लिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: गौहत्या पर सिद्धारमैया के मंत्री का विवादित बयान, गाय के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

इन बातों पर बनी सहमति 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा की बैठक लगभग 10 घंटे तक चली। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठित मुद्दों पर चर्चा हुई है। साथ ही साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए किस तरीके से अभी से ही तैयारी शुरू की जाए, इसको लेकर कि नेताओं के बीच चर्चा हुई है। सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं जिसमें कई प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। साथ ही साथ कई प्रदेश के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। कई नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। चुनाव के मद्देनजर भाजपा कई बड़े फैसले कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Bridge Collapse: तेजस्वी बोले- नए सिरे से कराया जाएगा पुल का निर्माण, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सरकार के कामकाज पर जोर

खबर यह भी है कि संघ के नेताओं से भी भाजपा के नेता मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी जोर देने की बात की गई है और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने पर भी फोकस किया गया है। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावा मिशन साउथ पर भी चर्चा हुई है। दक्षिण भारत में लगातार भाजपा अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है। लेकिन कहीं ना कहीं कर्नाटक चुनाव से बड़ा झटका लगा है। वही, गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है। हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा, एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़