बिहार मंत्रिमंडल ने आठ नई नगर परिषदों और 103 नगर पंचायतों के गठन को दी मंजूरी

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 160 शहरी स्थानीय निकायों के सृजन, उत्क्रमण व विस्तार के उद्देश्य से बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2020 को मंजूरी दी गई।

पटना। बिहार मंत्रिमंडल ने शनिवार को 103 नयी नगर पंचायतों, आठ नगर परिषदों के गठन और पांच नगर परिषदों को नगर निगमों में तब्दील किए जाने के प्रस्ताव कोमंजूरी दी। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह फैसला शहरीकरण को बढावा देने और केंद्रीय संसाधनों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 160 शहरी स्थानीय निकायों के सृजन, उत्क्रमण व विस्तार के उद्देश्य से बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2020 को मंजूरी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: युवाओं के लिए प्रेरणा का एक प्रमुख स्रोत है भगवद गीता: मनोहर लाल खट्टर 

बिहार में तीन तरह के शहरी स्थानीय निकाय हैं जिनमें नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम शामिल हैं। बैठक में मंत्रिमंडल ने 32 नगर पंचायतों को नगर परिषदों में उत्क्रमित (अपग्रेड) करने और 12 शहरी स्थानीय निकायों के क्षेत्र में विस्तार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। राज्य के शहरी विकास एवं आवास विभाग की वेबसाइट के मुताबिक प्रदेश में अभी 12 नगर निगम, 46 नगर परिषद और 85 नगर पंचायतें हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन पांच नगर परिषदों को उत्क्रमित कर नगर निगम में तब्दील किया गया है, उनमें सासाराम (रोहतास), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बेतिया (पश्चिमी चंपारण), मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़