Abhinandan Varthaman Birthday: Vir Chakra विजेता Abhinandan का जन्मदिन: जब Pakistan में घुसकर दिखाई थी अदम्य वीरता

Abhinandan Varthaman Birthday
Instagram

भारतीय वायु सेना के अधिकारी और लड़ाकू पायलट अभिनंदन वर्धमान आज यानी की 21 जून को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनंदन वर्धमान को उनकी वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

भारतीय वायु सेना के अधिकारी और लड़ाकू पायलट अभिनंदन वर्धमान आज यानी की 21 जून को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनंदन वर्धमान को उनकी वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अभिनंदन ने पाकिस्तान की सीमा में जाकर पाक सेना का फाइटर प्लेन मार गिराया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनंदन वर्धमान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिल जैन परिवार में 21 जून 1983 को अभिनंदन वर्धमान का जन्म हुआ था। उनकी मां डॉक्टर और उनके पिता रिटायर्ड वायुसेना एयर मार्शल थे। वहीं 19 जून 2004 में उनकी भारतीय वायुसेना में कमीशनिंग हुई। इस दौरान वह फ्लाइंग ऑफिसर बन सेवा देने लगे। पहले वह सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रन के पायलट थे। जिसके बाद वर्धमान को मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। वर्तमान में वह वायुसेना में ग्रुप कैप्टन के पद पर हैं।

जब दिखाई वीरता

अभिनंदन वर्धमान 27 फरवरी साल 2019 में मिग-21 से उड़ान भर रहे पाकिस्तानी सेना के एयरक्राफ्ट के कश्मीर में घुसपैठ की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान उनको जानकारी मिली कि सीमापार से पाक फाइटर प्लेन कश्मीर में घुसने की तैयारी कर रहा है। थोड़ी देर बाद सूचना की पुष्टि होने के बाद अभिनंदन ने पाक फाइटर जेट को खदेड़ना शुरूकर दिया। तभी वह गलती से पाक सीमा पार कर गए। इस दौरान पाक एफ-16 ने उनके मिग-21 पर मिसाइल से हमला कर दिया। लेकिन इससे पहले अभिनंदन ने पाक फाइटर जेट को मार गिराया। लेकिन अभिनंदन का फाइटर प्लेन भी क्षतिग्रस्त हो गया और वह खुद भी घायल हो गए।

पाकिस्तान में गिरा विमान

क्षतिग्रस्त विमान से बाहर निकले पर अभिनंदन ने पाया कि वह पीओके के होरान गांव में हैं। स्थानीय लोगों ने उनको पकड़ लिया और पूछने पर अभिनंदन ने अपना परिचय बताया कि वह भारतीय वायुसेना के पायलट हैं। इसके बाद पाकिस्तानी सेना उनको अपने साथ ले गई।

वीडियो पर मिला भारी समर्थन 

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने जब अभिनंदन की इस घटना की पुष्टि की। तो पाकिस्तान ने भी सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जारी कर दिया। जिसके अभिनंदन को चाय पीते हुए और पूछताछ के प्रोसेस से गुजरते देखा गया। वहीं होरान गांव के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिस वजह से उनका फेस सूजा हुआ था और खून निकल रहा था। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उनका इलाज कराया। बाद में जेनेवा संधि के तहत अभिनंदन वर्धमान के साथ हुए गलत व्यवहार की वजह से उन वीडियोज को पाक प्रशासन ने हटा दिया था।

भारत वापसी

अभिनंदन की वापसी के लिए भारत ने पाकिस्तान पर इतना दबाव बनाया कि पाक सेना को भारत की तरफ से हमले का डर सताने लगा। इसी वजह से इस घटना के 60 घंटे के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंप दिया था। जिसके बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन वर्धमान का भव्य स्वागत किया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़