बग्गा की गिरफ्तारी पर बोली बीजेपी, 1980 के दशक में पंजाब को ले जाना चाहती है AAP, सिखों को आतंकवादी बताने की हो रही कोशिश

BJP
@BJP4Delhi
अभिनय आकाश । May 6 2022 1:10PM

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिस प्रकार से आज तजिंदर पाल बग्गा जी को गिरफ्तार किया गया, वो गैर-कानूनी है। अरविंद केजरीवाल बदले की राजनीति करते हैं। अरविंद केजरीवाल की सच्चाई लोगों को बताने वालों का ये मुंह बंद करना चाहते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज़ किया है। वहीं दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। बीजेपी की तरफ से पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। आदेश गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, गंभीर बोले- केजरीवाल सही मायने में आधुनिक तुगलक

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिस प्रकार से आज तजिंदर पाल बग्गा जी को गिरफ्तार किया गया, वो गैर-कानूनी है। अरविंद केजरीवाल बदले की राजनीति करते हैं। अरविंद केजरीवाल की सच्चाई लोगों को बताने वालों का ये मुंह बंद करना चाहते हैं। उनकी सच्चाई लोगों के सामने न आए, इसके लिए वो पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। आज लोग देख रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल बदले की राजनीति कर रहे हैं। 1980 के दशक के रास्ते पर वो पंजाब को फिर से जाना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?

सिरसा ने कहा कि ये पहले सपने दिखाएंगे, फिर लोगों को लूटेंगे, सिखों को बदनाम करेंगे और उन्हें आतंकवादी बताकर उन्हें जेल में बंद करेंगे। लेकिन भाजपा सच के साथ खड़ी रहेगी। भाजपा सच के साथ खड़ी है, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कोई गुनाह नहीं किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल के झूठों को बेनकाब किया है। हम सभी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के साथ खड़े हैं। 


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़