भाजपा वादे पर कायम नहीं रही, इसलिए महाराष्ट्र को एमवीए की अच्छी सरकार मिली : संजय राउत

Sanjay Raut
ani

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि उनकी पार्टी किसी के साथ विश्वासघात नहीं करती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा ने शिवसेना के साथ किए गए वादे को पूरा नहीं किया इसलिए महाराष्ट्र को महा विकास अघाडी (एमवीए) के रूप में ‘‘अच्छी सरकार’’ मिली।

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि उनकी पार्टी किसी के साथ विश्वासघात नहीं करती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा ने शिवसेना के साथ किए गए वादे को पूरा नहीं किया इसलिए महाराष्ट्र को महा विकास अघाडी (एमवीए) के रूप में ‘‘अच्छी सरकार’’ मिली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राउत ने दावा किया कि भाजपा की राज्य की सत्ता में अब दोबारा वापसी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Sidhu Moose wala Murder | विपक्ष ने आप सरकार की निंदा की, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कभी किसी के साथ विश्वासघात नहीं किया है। राउन ने कहा कि चूंकि भाजपा उनकी पार्टी के साथ किए गए वादे का सम्मान नहीं कर सकी, इसलिए राज्य को संभवत: एमवीए के तौर पर अच्छी सरकार मिली। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा कभी महाराष्ट्र की सत्ता में नहीं आएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़