'एजुकेशन सिस्टम पर BJP का कब्जा', Rahul Gandhi बोले- हर परीक्षा में धांधली जारी, छात्रों के साथ हो रहा खिलवाड़

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Jun 20 2024 3:38PM

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया गया है। हमारे कुलपतियों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं की जाती है। बल्कि इसलिए क्योंकि वे एक खास संगठन से जुड़े हैं। और इस संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा व्यवस्था में घुसकर उसे नष्ट कर दिया है।

नीट विवाद और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने तंज भरे लहजे में दावा किया कि कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोक दिया। लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक को नहीं रोक पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने का कारण यह है कि शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा की मातृ संस्था का कब्जा हो गया है। जब तक इसे उलटा नहीं किया जाएगा, पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बना दिया है। यह एक राष्ट्रविरोधी गतिविधि है। 

इसे भी पढ़ें: NEET Paper Leak: बिहार डिप्टी CM का दावा, मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक करवाया था रूम

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया गया है। हमारे कुलपतियों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं की जाती है। बल्कि इसलिए क्योंकि वे एक खास संगठन से जुड़े हैं। और इस संगठन और भाजपा ने हमारी शिक्षा व्यवस्था में घुसकर उसे नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी से अर्थव्यवस्था का जो हाल किया, वही अब शिक्षा व्यवस्था का किया है। ऐसा होने का कारण और आप पीड़ित होने का कारण यह है कि एक स्वतंत्र, उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया गया है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जो लोग यहां दोषी हैं उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए और उन्हें दंडित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री पेपर लीक मुद्दे पर मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा क्यों नहीं करते?

यह पूछे जाने पर कि क्या वह संसद में NEET मुद्दा और यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का मुद्दा उठाएंगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, "हां, हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।" कांग्रेस का दावा है कि देश में पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। इन पेपर लीक का सीधा असर 1.75 करोड़ अभ्यर्थियों पर पड़ा है। राहुल ने कहा कि इन मामलों में उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। अगर वे क्लीन चिट देते हैं तो इसका कोई मतलब नहीं है, उनकी विश्वसनीयता शून्य है।' सभी जानते हैं कि भूकंप का केंद्र मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि अब, लोगों को यह स्पष्ट हो गया है कि हम एक आपदा पर बैठे हैं और हमारे पास एक ऐसी सरकार है जो पंगु है। यह एक गहरा राष्ट्रीय संकट है। मैंने (सरकार की ओर से) प्रतिक्रिया की क्षमता भी नहीं देखी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़