भाजपा के घोषणा पत्र को अखिलेश ने बताया धोखा पत्र, बोले- जाति-धर्म की खाई कर रही पैदा

bjp-is-creating-a-gap-of-caste-religion-says-akhilesh-yadav
[email protected] । Apr 10 2019 8:31PM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले अब जनता को ज्यादा धोखा नहीं दे सकते। भाजपा का घोषणा पत्र धोखे वाला घोषणा पत्र है।

एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है और देश में जाति-धर्म की खाई पैदा कर रही है। अखिलेश ने गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है तथा यह धोखेबाज पार्टी है। भाजपा देश में काम के स्थान पर नफरत पैदा कर रही है। वह जाति धर्म की खाई पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब जनता को ज्यादा धोखा नहीं दे सकते। भाजपा का घोषणा पत्र धोखे वाला घोषणा पत्र है। भाजपा देश में नफरत फैला रही है। उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्या का दावा, चुनाव के बाद मायावती को धोखा देंगे अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि सपा बसपा रालोद के गठबंधन से भाजपाई घबराए हुए हैं। उन्होंने भाजपा के 2014 लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें वायदा किया गया था कि चप्पल पहन कर सड़क पर घूमने वाला गरीब भी हवाई जहाज में बैठ पाएगा। क्या कोई हवाई जहाज में बैठ पाया। अखिलेश ने कटाक्ष किया कि अगर फिर से भाजपा सरकार बन गई तो नौजवानों को नौकरी के स्थान पर पकोड़े बनाने पड़ेंगे। सपा मुखिया ने कहा कि गठबंधन परिवर्तन लाने को हुआ है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़