कृषि विधेयकों को लेकर किसानों तक पहुंचने की व्यापक योजना तैयार कर रही बीजेपी

agricultural bills

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब हरियाणा एवं आस पास के राज्यों के सांसदों एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। इसके अलावा तोमर ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन वाले राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ भी बातचीत की।

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के ​कृषि संबंधी तीन विधेयकों पर विपक्ष के दावे एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर पैदा की गयी गलतफहमियों को दूर करने के लिये भाजपा किसानों तक पहुचने की व्यापक योजना तैयार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब हरियाणा एवं आस पास के राज्यों के सांसदों एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। इसके अलावा तोमर ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन वाले राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ भी बातचीत की। 

इसे भी पढ़ें: किसान बिल को प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के भारत की जरूरत बताया, जानें PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

उन्होंने बताया कि तोमर ने इस दौरान उन्हें दो कृषि विधेयकों के फायदे बताये। कृषि संबंधी दो विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुके हैं। विपक्षी कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक एवं वाम दलों ने विधेयकों का विरोध किया है। इन विधेयकों का विरोध कुछ किसान संगठन भी कर रहे हैं। इन विधेयकों के विरोध में भाजपा के पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि तोमर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से भी विधेयकों के संबंध में संपर्क किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़