भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क अभियान के दौरान बताई सीएए की सच्चाई

bjp-leaders-and-activists-told-caa-truth-during-door-to-door-public-relations-campaign
[email protected] । Jan 5 2020 8:03PM

भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अरेरा कॉलोनी के रहवासियों से संपर्क कर अभियान की शुरूआत की।प्रदेश अध्यक्ष ने परिवारों से संपर्क कर सीएए के बारे में बताते हुए कानून से जुडी लिखित जानकारी लोगों को भेंट की इसी के साथ ही कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल भी करवाया।

भोपाल। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 10 दिवसीय घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। इस दौरान प्रदेश भर में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क किया। भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अरेरा कॉलोनी के रहवासियों से संपर्क कर अभियान की शुरूआत की। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवारों से संपर्क कर सीएए के बारे में बताते हुए कानून से जुडी लिखित जानकारी लोगों को भेंट की इसी के साथ ही कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल भी करवाया।

इसे भी पढ़ें: ‘सीएए’ के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मृत सभी लोग पुलिस की गोली से मारे गये : अखिलेश

राकेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। उनकी बहू-बेटियों के साथ बलात्कार, पुरूषों की हत्याएं हो रही हैं, धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें विवश किया जा रहा है। ऐसे सभी अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के लिए यह कानून बना है। उन्होंने कहा कि इन प्रताड़ित लोगों के लिए महात्मा गांधी और कांग्रेस के अनेक नेताओं ने पैरवी की और कहा कि धार्मिक प्रताड़ना के आधार पर जिन लोगों पर जुर्म हो रहा है, उन्हें नागरिकता देनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह ने सीएए बिल के माध्यम से तीन देशों के पीड़ित धार्मिक आधार पर प्रभावित लोगों की सुध ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति प्रारंभ की है। सीएए का दुष्प्रचार कर कांग्रेस ने देश के मुस्लिम और हिन्दू भाईयों के बीच दीवार बनाने का अभियान शुरू किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनजागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस के मंसूबों को घर-घर जाकर विफल करेगी।

इसे भी पढ़ें: दुर्भावना से प्रेरित विपक्ष सीएए के खिलाफ मुस्लिमों में भ्रम पैदा कर रहा है: येदियुरप्पा

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार सीएए को लेकर वोट बैंक की राजनीति को भुनाने का पूरा प्रयास कर रही है। नागरिकता देना केंद्र सरकार का विषय है, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह कहना कि सीएए को एमपी में लागू नहीं होने दिया जाएगा, हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री कमलनाथ संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उन्हें ज्ञात है कि नागरिकता उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है, फिर भी वह जनता से लगातार झूठ बोल रहे हैं। मुस्लिम भाईयों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि संविधान विशेषज्ञों और केंद्र सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सीएए से किसी की भी नागरिकता जाने वाली नहीं है। यह कानून नागरिकता देने का है, लेने का नहीं। जबकि कांग्रेस लगातार भ्रम फैला रही है।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी नेता सीएए पर टोल फ्री नंबर को लेकर भ्रम फैला रहे हैं : भाजपा

घर-घर जनसंपर्क अभियान के दौरान पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों के साथ लोगों से संपर्क किया तो वही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपनी विधानसभा गढ़ाकोटा में लोगों से संपर्क किया तो वही दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने असम के अजारा गुहाटी में लोगों से संपर्क कर इस अभियान की शुरूआत की। राजधानी भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविंद खोचे, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष विकास विरानी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़