झारखंड के जनादेश का भाजपा सम्मान करती है: अमित शाह

bjp-respects-the-mandate-of-jharkhand-says-amit-shah
[email protected] । Dec 23 2019 7:05PM

शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुये चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं।

नयी दिल्ली। गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुये पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है।  शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।’’ 

शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुये कहा, ‘‘सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।’’ उल्लेखनीय है कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुये चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है। भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़