राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, सरकार बनाने में देरी के कानूनी पहलुओं पर हुई चर्चा

bjp-state-president-after-meeting-with-governor-discuss-legal-aspects-of-delay-in-forming-government
rajnikant@prabhasakshi.com । Nov 7 2019 3:49PM

महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों से कहा ‘‘ यह सच है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सामान्य से अधिक समय लिया गया।

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर 21 अक्टूबर के चुनाव के बाद सरकार बनाने में देरी के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की। राज्यपाल से मिलने वाले भाजपा नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और गिरीश महाजन शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने साधा निशाना, शिवसेना को बीजेपी से विधायकों की खरीद फरोख्त का है डर

पाटिल ने स्वीकार किया कि भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने सरकार बनाने में सामान्य से अधिक समय लिया।  कोश्यारी से मुलाकात के बाद पाटिल ने पत्रकारों से कहा ‘‘ यह सच है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सामान्य से अधिक समय लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने मौजूदा स्थिति के कानूनी पहलुओं पर राज्यपाल से चर्चा की। हम अपने नेताओं से चर्चा कर अगले कदम पर फैसला लेंगे।’’ 

All the updates here:

अन्य न्यूज़