भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से एमवीए सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी : नड्डा

Nadda arrives

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी गठबंधन (शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस) को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बेदखल कर देगी।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी गठबंधन (शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस) को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बेदखल कर देगी। यहां एक कार्यक्रम में नड्डा ने भरोसा जताया कि अगले साल होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनावों में ‘‘भाजपा का झंडा चमकेगा’’।

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी घोषणाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये महाराष्ट्र में भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। हम पूरी सच्चाई और प्रतिबद्धता के साथ महाराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़