सपा अध्यक्ष अखिलेश का दावा, भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि कृषि कानूनों को वापस ले सरकार

Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा का ज़मीनी कार्यकर्ता भी यही चाहता है, क्योंकि वह आम जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले। अखिलेश ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार चंद अमीर मित्रों के फ़ायदे के लिए पूरे देश के किसानों को न ठगे और आज की वार्ता के बाद कृषि क़ानून वापस ले। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कृषि कानूनों को बताया किसानों के लिए डेथ वारंट 

उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा का ज़मीनी कार्यकर्ता भी यही चाहता है, क्योंकि वह आम जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को बुधवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़