BJP का दावा, गृह मंत्री शाह की बिहार रैली को 14 लाख फैसबुक यूजर ने देखा

shah

शाह ने डिजिटल राजनीतिक रैली ‘बिहार जन संवाद’ को रविवार को संबोधित किया। मयूख ने दावा किया कि जब शाह ने डिजिटल राजनीतिक रैली को संबोधित किया, तो ‘बिहार जन संवाद’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था।

नयी दिल्ली, सात जून भाजपा ने रविवार को दावा किया कि यहां पार्टी मुख्यालय से गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संबोधित अपनी तरह की पहली डिजिटल राजनीतिक रैली को 14 लाख से अधिक फेसबुक यूजर ने देखा। भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने बताया कि यूट्यूब पर 1.5 लाख लोगों और ट्विटर पर 66,000 लोगों ने शाह का संबोधन सुना।

इसे भी पढ़ें: बिहार जनसंवाद रैली में अमित शाह का दावा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा

शाह ने डिजिटल राजनीतिक रैली ‘बिहार जन संवाद’ को रविवार को संबोधित किया। मयूख ने दावा किया कि जब शाह ने डिजिटल राजनीतिक रैली को संबोधित किया, तो ‘बिहार जन संवाद’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि करोड़ों लोगों ने विभिन्न टीवी चैनलों पर भी रैली देखी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़