मुंबई उच्च न्यायालय को 14 नए न्यायाधीश मिले

Bombay High Court
ANI

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक अगस्त तक मुंबई उच्च न्यायालय 94 स्वीकृत पदों के मुकाबले 66 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा था, यानी अदालत में 28 न्यायाधीशों की कमी थी।

केंद्रीय विधि मंत्रालय ने बताया कि 14 अधिवक्ताओं को मुंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय के अनुसार 14 नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति बुधवार को की गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक अगस्त तक मुंबई उच्च न्यायालय 94 स्वीकृत पदों के मुकाबले 66 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा था, यानी अदालत में 28 न्यायाधीशों की कमी थी। अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर न्यायाधीश या ‘‘स्थायी’’ न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने से पहले दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़