POCSO कानून का दुरुपयोग हो रहा है, बदलाव के लिए करेंगे सरकार को मजबूर: बृजभूषण

Brij Bhushan
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंह पर एक मामला पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है और वह संतों के नेतृत्व में इस कानून को बदलने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे। सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंह पर एक मामला पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। इसी रैली की तैयारी को लेकर आज सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। सभा में भाजपा सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। उनका कहना था कि इस कानून का बच्चों, बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है तथा अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा,‘‘ संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून (पॉक्सो) बदलने के लिए मजबूर कर देंगे।मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़