RSS और BJP के खिलाफ नारेबाजी से नाराज हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, बोले- हां, हम आरएसएस से हैं...

BS Yediyurappa

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हां, हम आरएसएस से हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री भी आरएसएस से हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को राज्य की विधानसभा में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नारेबाजी करने के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल को आरएसएस के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस विधायकों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर चर्चा कराने के खिलाफ सदन के आसन के करीब पहुंचकर विरोध जताया और इसे देश में लोकतंत्र को खत्म करने की आरएसएस की साजिश करार दिया। कांग्रेस विधायक जब भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 78 साल के हुए, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री एवं अन्य ने दी बधाई 

उन्होंने कहा कि हां, हम आरएसएस से हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री भी आरएसएस से हैं। आपको आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार है? विधानसभा अध्यक्ष वी एच कागेड़ी ने भी पूछा कि विपक्ष आरएसएस का नाम क्यों घसीट रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़