असम में अंतरिम बजट को पेश होने में देरी, जानें क्या है समय बदलने की वजह

Sarbananda Sonowal

असम में अंतरिम बजट को पेश किए जाने के लिए गुरुवार को निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले उसे टाल दिया गया। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी। असम में अंतरिम बजट को पेश किए जाने के लिए गुरुवार को निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले उसे टाल दिया गया। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अंतरिम बजट को पेश करने के कार्यक्रम को राज्यपाल के अभिभाषण से टकराने की वजह से टाला गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ थे, और जो अचानक सुबह ‘‘व्यक्तिगत यात्रा’’ के चलते राज्य में पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: बंदरगाहों को भी निजी हाथों में देना चाहती है मोदी सरकार? मेजर पोर्ट अथाॅरिटी बिल से जुड़े तमाम सवालों का जवाब यहां जाने

राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का यह आखिरी बजट है। असम विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शनिवार तक जारी रहेगा। असम विधानसभा के सचिव अमरेंद्र नारायण डेका ने पीटीआई-को बताया, ‘‘कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने कल रात बजट की प्रस्तुति को शुक्रवार तक स्थगित करने का फैसला किया, क्योंकि आज राज्यपाल का भाषण था।

इसे भी पढ़ें: पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील से सेनाओं को पीछे हटाए जाने पर बनी सहमति: राजनाथ

बीएसी ने देखा कि एक ही दिन दो महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां रखने से सदन की कार्रवाई लंबी हो सकती है।’’ उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस फैसले का शाह की यात्रा से कोई संबंध है। वर्तमान सत्र के लिए विधानसभा की समयसारिणी के अनुसार राज्य का बजट 2021-22 गुरुवार को पेश किया जाना था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़