अयोध्या तक 320 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से 2 घंटे में तय हो सकेगी दूरी

Bullet train
अंकित सिंह । Aug 23 2021 11:09AM

माना जा रहा है कि अब बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ऐसे में दिल्ली से अयोध्या की 670 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे के आसपास में सिमट सकती है।

अयोध्या को पर्यटन के हिसाब से विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। इन सबके बीच खबर यह है कि राम नगरी को पर्यटन सिटी बनाने के लिए इसे दिल्ली से सीधे जोड़ा जा सकता है। दिल्ली और अयोध्या के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। अपने आप में यह योजना अहम मानी जा रही है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रस्तावित परियोजना के बाद अब बुलेट ट्रेन की रफ्तार देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि अब बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ऐसे में दिल्ली से अयोध्या की 670 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे के आसपास में सिमट सकती है।

इसे भी पढ़ें: रामलला को रक्षाबंधन बांधने अयोध्या पहुंचती हैं उनकी बहन शांता

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अयोध्या तक जमीन फाइनल करने के साथ ही सही जगह पर पत्थर भी लगा दिया है। बुलेट ट्रेन के लिए जो स्टेशन होगा वह लखनऊ गोरखपुर हाईवे बाईपास पर बन रहे रामचंद्र एयरपोर्ट के ठीक सामने होगा। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि रामनगरी को सीधे देश की राजधानी से जोड़ने की योजना है। इसके लिए एरियल लिडर सर्वे भी हो चुका है। परियोजना के तहत 941.5 किलोमीटर की नई पटरी बिछाई जाएगी। पटरी दिल्ली से आगरा-लखनऊ-प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगी। इस परियोजना में रामनगरी शामिल करने के लिए लखनऊ से अयोध्या के बीच 130 किलोमीटर की पटरी अलग से बिछाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जब कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में उभरे थे

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। अयोध्या को वर्ल्ड क्लास पर्यटन शहर बनाने के लिए भाजपा लगातार अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में बुलेट ट्रेन परियोजना का सपना साकार हो सकता है। फिलहाल अयोध्या में कई वैश्विक स्तर के ऊपर इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पूर्णत: विकसित करने के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़