कब लागू होगा CAA ? सुकांत मजूमदार ने बताया समय, बोले- भाजपा का अपने वादों को निभाने का इतिहास रहा

Sukanta Majumdar
प्रतिरूप फोटो

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा का अपने वादों को निभाने का इतिहास रहा है। अधिनियम का विरोध करने वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में कभी इस कानून को लागू नहीं होने देगी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को विश्वास जताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का अपने वादों को निभाने का इतिहास रहा है। अधिनियम का विरोध करने वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में कभी इस कानून को लागू नहीं होने देगी और भाजपा नेता ऐसे बयान देश की अर्थव्यवस्था को संभाल पाने में केंद्र सरकार की नाकामी से ध्यान हटाने की मंशा से देते हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सत्ता में बदलाव पर शुभेंदु अधिकारी बोले- अगली बारी राजस्थान, झारखंड की 

मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का अपने वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। हमने राम मंदिर निर्माण का वादा किया था, हमने पूरा किया। सीएए हमारा लक्ष्य है और हम इसे हासिल करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़