महापंचायत में केंद्र पर बरसे जयंत चौधरी, बोले- कानूनों की अच्छाइयों के बारे में किसानों को अभी तक नहीं बताया गया

Jayant Chaudhary

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘कुछ लोग पूछते हैं कि कानूनों में क्या गलत है, लेकिन मैं उनसे पूछता हूं कि कानूनों में क्या अच्छा है। केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों का क्या भला होगा।’’

नोएडा। राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा। चौधरी ने मथुरा के मांट इलाके में महापंचायत को संबोधित करते हुए पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, खाद और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, उत्तर प्रदेश में बिजली बिल में वृद्धि और गन्ना किसानों के लंबित बकाए समेत कई मामलों पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग पूछते हैं कि कानूनों में क्या गलत है, लेकिन मैं उनसे पूछता हूं कि कानूनों में क्या अच्छा है। केंद्र सरकार अभी तक यह नहीं समझा पाई है कि नए कृषि कानूनों से किसानों का क्या भला होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर बरसे अरुण सिंह, बोले- कांग्रेस नेता को कृषि की कोई जानकारी नहीं है 

यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस महीने में नौवीं महापंचायत है। राज्य भर में किसानों के साथ बैठकें कर रहे चौधरी ने दावा किया कि नए कानून किसानों की मदद करने के बजाए उन्हें ‘‘तबाह’’ कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानून नहीं बना रही है। किसानों की फसलों को मिट्टी के भाव खरीदा जा रहा है।’’ खासकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में करीब 80 दिन से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़