CIC ने लॉन्च किया उन्नत APCOMS 2.0 पोर्टल, RTI अपील प्रक्रिया होगी आसान

केंद्रीय सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दूसरी अपील और शिकायतों की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नया एपकोएमएस 2.0 पोर्टल शुरू किया है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने डिजिटल ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इस उन्नत ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ किया। यह नया पोर्टल वर्ष 2016 से संचालित व्यवस्था को और अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाएगा।
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सोमवार को अपनी उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली (एपकोएमएस 2.0) शुरू की। इसका मकसद सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दूसरी अपील और शिकायतों की प्रक्रिया को आसान और बेहतर बनाना है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्नत पोर्टल को मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने शुरू किया।
मंत्रालय ने कहा कि एपसीओएमएस 2.0 को बेहतर सुरक्षा मानकों, बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है ताकि सीआईसी के डिजिटल ढांचे को मजबूत किया जा सके और आवेदकों व अन्य हितधारकों को इस्तेमाल में आसान अनुभव प्रदान किया जा सके। एपसीओएमएस एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे सीआईसी ने सितंबर 2016 में शुरू किया था। यह नागरिकों को दूसरी अपील और शिकायतें दर्ज करने की सुविधा देता है और मामलों के डिजिटल प्रसंस्करण (जैसे पंजीकरण, सुनवाई की तारीख तय करना और फैसलों को जारी व अपलोड करना) में मदद करता है।
अन्य न्यूज़













