Karnataka के उडुपी में वित्तीय विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, दो गिरफ्तार

arrested
ANI

पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच वित्तीय विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी। मामले के सामने आए वीडियो में दोनों गुटों के लोगों को एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा जा सकता है।

कर्नाटक के तटवर्ती उडुपी शहर में 18 मई की रात दो गुटों की भिड़ंत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जबकि चार अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पैसों को लेकर दो समूहों के बीच भिड़ंत हो गयी जिसके बाद एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। दोनों गुटों के बीच काफी देर तक लड़ाई जारी रही।

पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच वित्तीय विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी। मामले के सामने आए वीडियो में दोनों गुटों के लोगों को एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से गृह मंत्री जी परमेश्वर को बर्खास्त करने की मांग की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़