CM भगवंत मान ने केंद्र की जेड प्लस सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा- पंजाब पुलिस पर है भरोसा

CM Bhagwant Man
ANI
अभिनय आकाश । Jun 1 2023 2:09PM

भगवंत मान ने कहा कि अगर पंजाब और दिल्ली में भी मुख्यमंत्री को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा सुरक्षा दी जाती है, तो इससे यह संदेश जाएगा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करके केंद्र द्वारा उन्हें दी गई जेड प्लस सुरक्षा कवर को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है कि आप नेता को राज्य पुलिस पर भरोसा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय ने पंजाब और दिल्ली की सुरक्षा लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि इन दोनों जगहों पर पंजाब पुलिस की विशेष टीम उनकी सुरक्षा कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Panchkula News: हरियाणा में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रों को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला, गांव वालों ने जूतों की माला पहना कर घुमाया

भगवंत मान ने कहा कि अगर पंजाब और दिल्ली में भी मुख्यमंत्री को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा सुरक्षा दी जाती है, तो इससे यह संदेश जाएगा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री यह संदेश नहीं देना चाहते हैं कि उन्हें अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को मिलेगा कांग्रेस का साथ? दिल्ली-पंजाब के नेताओं ने खड़गे-राहुल से कहा- अध्यादेश पर न करें AAP का समर्थन

जेड प्लस सुरक्षा नहीं लेने का फैसला केंद्र द्वारा मान को व्यापक सुरक्षा मुहैया कराने की योजना की घोषणा के कुछ दिन बाद आया है। देश और विदेश में संभावित खतरों को देखते हुए मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा की पेशकश की गई थी। उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वीआईपी सुरक्षा दस्ता मुहैया कराया जाना था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़