CM शिवराज ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा - 1 हजार रुपए का लालच देखकर खरीद रही है वोट
![Shivraj singh chouhan vs kamal nath Shivraj singh chouhan vs kamal nath](https://images.prabhasakshi.com/2021/10/2021_10$2021103016033518085_0_news_large_104.jpeg)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को धमका रहे हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट समेत 3 विधानसभा सीट रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर में वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में संभावित हार को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग एजेंट से मारपीट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:उपचुनाव के बीच CM शिवराज का आरोप, मतदाताओं को धमका रही कांग्रेस
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ ही मतदाताओं को पैसा बांटकर मतदान खरीद रहे हैं। और बीजेपी को वोट नहीं देने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पृथ्वीपुर विधानसभा में वोटरों को एक 1 हजार रुपए देने का लालच देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने कहा जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को धमका रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:उपचुनाव में ड्यूटी कर रहे है शिक्षक की हुई हार्ट अटैक से मौत, एसडीएम ने की पुष्टि
दरअसल बीजेपी के पोलिंग एजेंट से मारपीट की जा रही है।लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। कांग्रेस अनैतिकता की हद पार कर रही है। 1 हजार रुपए देने का लालच देकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने कहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग में कर्मचारी अधिकारियों की झूठी शिकायत कर रही है।अनैतिक साधनों का इस्तेमाल कर कांग्रेस जीत नहीं सकती। उन्होंने कहा जनता अब जाग चुकी है।कांग्रेस जनता को डराएं धमकाएं नहीं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होने दें।
अन्य न्यूज़