CM शिवराज चले पूर्व मुख्यमंत्री की राह पर , प्रदेश में लागू होने जा रही है 'फरलो स्कीम'

Shivraj singh chauhan
सुयश भट्ट । Jul 22 2021 7:40PM

बीजेपी सरकार ने दिग्विजय सिंह के नक्शे कदम पर चलने का फैसला लिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार अब प्रदेश में दिग्विजय की फरलो स्कीम को लागू करने जा रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए बीजेपी सरकार ने दिग्विजय सिंह के नक्शे कदम पर चलने का फैसला लिया है। शिवराज सिंह चौहान की  सरकार अब प्रदेश में दिग्विजय की फरलो स्कीम को लागू करने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में सावन के महीने पर निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा पर लगा प्रतिबंध

आपको बता दें कि फरलो के तहत 7 साल की छुट्टी में गए अधिकारी और कर्मचारी को सरकार 50 प्रतिशत वेतन देगी और इसके साथ उनकी सीनियरिटी भी कायम रहेगी। दरअसल यह स्कीम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार प्रदेश में लेकर लाई थी।

इसे भी पढ़ें:एमपी में 31 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी कार्यालय 

दरअसल फरलो के तहत अधिकारी कर्मचारी 5 साल तक मूल काम से ब्रेक लेकर दूसरी प्रायवेट जॉब या बिजनेस कर सकेंगे। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें स्कीम लागू करने की अभी जानकारी नहीं है। और वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने स्कीम बहुत लागू की लेकिन धरातल पर एक भी उतरी नहीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़