तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य से जुड़े मुद्दों पर हुई बात

Shivraj Singh Chouhan

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों ने शाह के साथ अपने-अपने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली। तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्रियों क्रमश: ई के पलानीस्वामी, शिवराज सिंह चौहान और हेमंत सोरेन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों ने शाह के साथ अपने-अपने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भड़के कुमारस्वामी, कन्नड भाषा की अनदेखी का लगाया आरोप 

अगले कुछ महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होना है और शाह ने हाल में राज्य का दौरा भी किया था। केंद्र झारखंड में माओवादी घटनाओं से निपटने में राज्य की मदद कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौहान मार्च 2020 में चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़