केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भड़के कुमारस्वामी, कन्नड भाषा की अनदेखी का लगाया आरोप

Kumaraswamy accuses Amit Shah of ignoring Kannada

कुमारस्वामी ने अमित शाह पर कन्नड की अनदेखी का आरोप लगाया है। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘शिलान्यास के अवसर पर लगाई गयी पट्टिका पर केवल हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक में रखी गयी आधारशिला में कन्नड की अनदेखी की गयी है।’’

बेंगलुरु।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कन्नड विरोधी रवैया रखने का आरोप लगाते हुए जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को उनसे यह स्पष्ट करने को कहा कि भद्रावती में आरएएफ की इकाई में शिलान्यास पट्टिका पर कन्नड को जगह क्यों नहीं दी गयी। इस मामले में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि जो लोग अपनी भूमि और के सम्मान और मर्यादा की अनदेखी सहते हैं वे सरकार चलाने के लिहाज से उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर कन्नडिगा लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया। शाह ने शनिवार को शिमोगा जिले के भद्रावती के पास द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के नये बटालियन परिसर की आधारशिला रखी थी।

इसे भी पढ़ें: ED ने दो चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार, चीन की कंपनियों के लिए करते थे काम

इस दौरान येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और करजोल आदि उपस्थित थे। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘शिलान्यास के अवसर पर लगाई गयी पट्टिका पर केवल हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक में रखी गयी आधारशिला में कन्नड की अनदेखी की गयी है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शाह के कन्नड-विरोधी रुख को दर्शाता है और यह कन्नडिगा लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की आरएएफ इकाई के लिए भूमि कर्नाटक ने दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़