पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, किसानों के समर्थन में किया था ट्वीट

Greta Thunberg

स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में 120 बी और 153 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच किसान आंदोलन से जुड़े ट्वीट की जांच कर रही है।

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग ने पॉप रॉकस्टार रिहाना के बाद सीएनएन की रिपोर्ट साझा कर ट्वीट किया कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। ग्रेटा थनबर्ग ने बुधवार को सीएनएन की जिस रिपोर्ट को शेयर किया उसका शीर्षक था' प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बीच भारत ने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद की।' 

इसे भी पढ़ें: सरकार के अड़ियल रुख से भारत की छवि को हुआ नुकसान, क्रिकेटर के ट्वीट से नहीं होगा ठीक: थरूर 

भारत के संबंध में ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को भड़काऊ बताया जा रहा है। जिसके बाद ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में 120 बी और 153 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रांच किसान आंदोलन से जुड़े ट्वीट की जांच कर रही है। वहीं, विदेशी हस्तियों द्वारा किसानों के मामले में ट्वीट किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत अपने मामलों को खुद देखने में सक्षम है। किसी दूसरे देश को इसमें रुचि लेने की जरूरत नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़