कांग्रेस का संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार डॉ आंबेडकर का अपमान: रविशंकर प्रसाद

नयी दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार किए जाने पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह, संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब भीमराव आंबेडकर का अपमान है।
As we complete 70 Years of adopting the Constitution, let us all remember our Fundamental Duties and strengthen our pledge to follow them in letter and spirit. #ConstitutionDay pic.twitter.com/GxcdAlo55K
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) November 26, 2019
कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा समेत विपक्षी दलों ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजित संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किया। इन दलों ने महाराष्ट्र मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
कानून मंत्री प्रसाद ने कहा, ‘‘26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है और यह दिन राजनीतिक मतभेदों से ऊपर है। केंद्रीय कक्ष में कांग्रेस की गैरमौजूदगी संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर का अपमान है और यह कोई नयी बात नहीं है। कांग्रेस ने पहले भी उन्हें भारत रत्न नहीं देकर ऐसा ही किया था।’’
अन्य न्यूज़