- |
- |
कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया लेकिन PM मोदी ने आत्मनिर्भर: जेपी नड्डा
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 22, 2021 20:38
- Like

प्रबुद्ध समाज से अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि जिंदा समाज वो होता है जो अच्छे लोगों को शाबासी दे और जो गलत लोग हैं उनको घर में बिठाने का इंतजाम करे। पूर्ववर्ती सरकारों में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से गुंडों को ही नहीं नेताओं को भी समझ में आ गया कि कानून-व्यवस्था क्या चीज होती है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने निर्भर भारत बनाया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाया है। नड्डा ने शुक्रवार की शाम यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के आंकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब सराहना की और विपक्षी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार कीयोजनाओं का सिलसिलेवार आंकड़ा देते हुए उन्होंने एक न्यूज चैनल के सर्वेक्षण में मोदी को सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री और योगी को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दिया। नड्डा ने इसी सर्वे में नेहरू का नाम सबसे निचले पायदान पर बताते हुए तंज किया। उन्होंने कहा कि मोदी की योजनाओं का कांग्रेस हमेशा मजाक उड़ाती रही लेकिन उससे आम जनजीवन पर असर पड़ा और लोगों में खुशहाली आई। प्रबुद्ध समाज से अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि जिंदा समाज वो होता है जो अच्छे लोगों को शाबासी दे और जो गलत लोग हैं उनको घर में बिठाने का इंतजाम करे। पूर्ववर्ती सरकारों में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से गुंडों को ही नहीं नेताओं को भी समझ में आ गया कि कानून-व्यवस्था क्या चीज होती है।
इसके पहले नड्डा ने लखनऊ जिले के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में भाजपा को छोड़ कर सभी राजनीतिक दल परिवारवाद से ग्रस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राष्ट्रीय पार्टियाँ हों या क्षेत्रीय पार्टी, सभी परिवारवाद से ग्रस्त हैं और वहां बेटों को पिता द्वारा राजनीति विरासत में दी जाती है। उन्होंने कहा, पूरे देश में नजर दौड़ा कर देखिए, सभी दल परिवारवाद के घेरे में है, सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बनकर देश की तकदीर बदल देता है। यहां सामान्य परिवार का बेटा रक्षा मंत्री बनता है, भारत के राष्ट्रपति बनते हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में अगर 1500 राजनीतिक दल हैं तो उनमें कुछ राष्ट्रीय और कुछ क्षेत्रीय स्तर पर हैं। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का मौका मिला उसे राजनीति की दृष्टि से अपने को सर्वाधिक भाग्यशाली समझना चाहिए। नड्डा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के पास न नीति है, न नीयत है और न नेता हैं लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसके पास नीति, नीयत और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी और योगी जैसे नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में मोदी ने सही समय पर सही फैसला लेकर 130 करोड़ लोगों के देश को बचाया है और आज भारत कोविड से लड़ने के लिए तैयार हुआ और सबसे अच्छी रिकवरी रेट भारत की है। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार ने सिर्फ प्रदेश के मजदूरों की बल्कि इस राज्य से गुजरने वाले अन्य राज्यों के मजदूरों की भी चिंता की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। नड्डा ने कहा कि मोदी के प्रयास से पात्र किसानों के खाते में शत प्रतिशत धनराशि पहुंची है।लखनऊ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अनवरत परिश्रम कर समाज के गरीब, शोषित व वंचित वर्ग को लाभान्वित कर उनके जीवन को सुगम बनाया है। उनके जीवन स्तर को बढ़ाने का काम किया है। pic.twitter.com/reujqGlp5p— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 22, 2021
इसे भी पढ़ें: देश में भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल परिवारवाद से ग्रस्त: जेपी नड्डा
नड्डा ने अपने संबोधन में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की चर्चा के साथ ही तीन तलाक का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी जी ने तमाम परिवर्तन किये हैं और आप इस परिवर्तन में साझीदार बनने से न चूकिये। प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। प्रबुद्ध सम्मेलन का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने किया। बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों के लिए एक मानक तय किया है। नड्डा ने शुक्रवार को अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन राजधानी लखनऊ के चिनहट ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के करते हुए अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार को चिनहट ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने पहुंचेनड्डा ने मंडल के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंनेलखनऊ महानगर एवं जिला बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन से वापस होने के बाद भाजपा मुख्यालय में उन्होंने अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के अलावा अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ भी बैठक की। भाजपा मीडिया कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की संगठन संबंधी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर बृहस्पतिवार की शाम राजधानी लखनऊ पहुंचे। नड्डा ने बृहस्पतिवार की रात में प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले- यह पूरी तरह सुरक्षित और सरल है
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 2, 2021 19:29
- Like

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कम समय में टीका बनाने के लिए मैं भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को सलाम करता हूं। मैं आर आर अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिक कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं।
नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्थित ‘आर्मी रिसर्च एंड रेफरल’ अस्पताल में मंगलवार को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक लगवाई। इससे एक दिन पहले ही टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई थी। सिंह ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्री ने ट्वीट किया, “आज आर आर अस्पताल में मुझे कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई। देश को कोविड मुक्त बनाने का भारत का संकल्प इस टीकाकरण अभियान से मजबूत हुआ है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सरल है।”
इसे भी पढ़ें: कोरोना की वैक्सीन लेने में न करें कोई जल्दबाजी! इन 8 बातों को ध्यान में रखें
उन्होंने कहा कि कम समय में टीका बनाने के लिए मैं भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को सलाम करता हूं। मैं आर आर अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिक कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं। मैं सभी पात्र लोगों से आग्रह करता हूं कि वे टीका लगवाएं और भारत को कोविड मुक्त करें।
बस हो गया!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 2, 2021
The first dosage of COVID-19 vaccine was administered to me at RR Hospital today.
India’s resolve for making the country COVID free has been strengthened by this inoculation drive. The Vaccine is completely safe and hassle free. #LargestVaccineDrive pic.twitter.com/sKsrtLeGqi
भाजपा गठबंधन का हिस्सा रही BPF ने चुनावों के मद्देनजर दिया यह बड़ा बयान
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 2, 2021 19:24
- Like

बीपीएफ प्रमुख हग्रामा मोहिलरी ने दावा किया कि राज्य के वरिष्ठ मंत्री और नेडा संयोजक हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें भाजपा नीत गठबंधन में शामिल होने के लिए गुमराह किया था।
तेजपुर। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के प्रमुख हग्रामा मोहिलरी ने मंगलवार को कहा कि पुराने मित्र’ कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन विधानसभा चुनावों में असम की भाजपा नीत सरकार का अंतिम संस्कार करेगा। बीपीएफ पहले राज्य की भाजपा नीत गठबंधन सरकार में हिस्सा थी। मोहिलरी ने दावा किया कि राज्य के वरिष्ठ मंत्री और नेडा संयोजक हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें भाजपा नीत गठबंधन में शामिल होने के लिए गुमराह किया था।
इसे भी पढ़ें: असम की जनता को प्रियंका गांधी ने दी पांच गारंटी, कहा- कांग्रेस की सरकार बनाएं और लाभ उठाएं
उन्होंने यहां एक रैली में कहा, ‘‘यह पक्का है कि कांग्रेस की अगुवाई वाला महागठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा और हम दो मई (मतगणना के दिन) को भाजपा का अंतिम संस्कार करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस रैली में उपस्थित थीं। बीपीएफ नेता ने जोर दिया कि कांग्रेस ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट की सभी 12 सीटें भाजपा से छीन लेगी। इन सीटों पर पहले चरण में चुनाव होने हैं। मोहिलरी ने कहा 2016 (विधानसभा चुनाव) से पहले, ये सीटें कांग्रेस के पास थीं और मैंने सुनिश्चित किया था कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिले। लेकिन इस बार, मैं भरोसा दिलाता हूं कि ये सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीपीएफ कांग्रेस की मित्र थी, लेकिन ‘नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस’ (नेडा) के संयोजक ने हमें गुमराह किया। लेकिन अब, हम अपनी पुरानी सहयोगी के पास लौट आए हैं और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को राज्य में अगली सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।’’
इसे भी पढ़ें: माथे पर टोकरी रख प्रियंका ने तोड़ीं चाय की पत्तियां, बागान के मजदूरों से भी की मुलाकात
उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह पार्टियां बदलने के लिए मशहूर हैं और उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए क्योंकि वह निश्चित रूप से हारेगी।’’ मोहिलरी ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करती है, दूसरी ओर, उसके सदस्य गायों की तस्करी, कोयला और सुपारी के अवैध कारोबार के लिए आपराधिक गिरोह (सिंडिकेट) में शामिल हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि ये अवैध कारोबार भाजपा नेताओं के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल की सीमा पर श्रीरामपुर गेट से होते हैं।
किसान नेताओं पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- ये कृषि सुधार किसान की तस्वीर व तकदीर बदलेंगे
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 2, 2021 19:06
- Like

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि किसान नेताओं ने वर्षों तक किसानों पर राजनीति की लेकिन उनका भला नहीं किया। अगर किसान का भला किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नये कृषि कानूनों की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि कृषि सुधार देश के किसानों की तस्वीर व तकदीर बदलने वाले हैं। इसके साथ ही नड्डा ने किसान नेताओं पर आरोप लगाया कि सालों साल तक उन्होंने किसानों के नाम पर राजनीति की है उनका भला नहीं किया। नड्डा यहां बिड़ला सभागार में भाजपा की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं ने वर्षों तक किसानों पर राजनीति की लेकिन उनका भला नहीं किया। अगर किसान का भला किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नड्डा जयपुर पहुंचे, राज्य कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे
उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ये सुधार किसान की तस्वीर व तकदीर बदल देंगे इस बात की गारंटी है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने कहा हम आपके साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह वैकल्पिक हैं अगर अपनान चाहें तों अपनाएं।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि हम बातचीत को तैयार हैं आप इसमें बताएं की क्या सुधार करने की जरूरत है हम करेंगे... किसान हमारे अन्न्दाता हैं उनको मुख्यधारा में शामिल करना हमारी जिम्मेदारी है लेकिन यह जो पार्टियां राजनीतिक दृष्टि से राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही हैं और लोगों को गुमराह कर रही हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि गांव-गांव घर-घर जाकर प्रत्येक किसान को बताएं कि सुधारों से उनका भला कैसे होगा।’’
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एपीएमसी को समाप्त करने की बात उनके चुनावी घोषणापत्र में थी। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में ठेका खेती नहीं है क्या? कांट्रेक्ट खेती का कानून पंजाब की कांग्रेस सरकार लेकर नहीं आई थी? ... तुम करो तो सच हम करें तो झूठ।’’ नड्डा ने बेरोजगारी, दलित व महिलाओं पर अत्याचार व किसान कर्जमाफी को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले सत्ता पाने के लिए इतने फस्ट्रेशन में हैं कि कुछ भी वादा करेंगे और जो भी वादा करेंगे उसे कभी निभाएंगे नहीं।
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का लिया जायजा, बाद में बूथ अध्यक्षों की बैठक में हुए शामिल
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आरोप है कि राज्य की मौजूदा गहलोत सरकार की प्राथमिकता सुशासन देना की नहीं बल्कि इसे कुशासित राज्य बनाने की है।’’ नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि राजस्थान में कमल पहले भी खिला है और आगे भी खिलेगा। इससे पहले सुबह जयपुर पहुंचने पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मंच पर राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य ओम माथुर भी एक साथ दिखे।
किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी उनका भला नहीं किया।
— BJP (@BJP4India) March 2, 2021
मोदी जी ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किये हैं।
कृषि सुधार कानूनों पर भी प्रधानमंत्री जी ने स्पष्ट कहा है कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं, इनमें अगर किसी सुधार की जरूरत है, तो वो हम करेंगे।
- श्री @JPNadda pic.twitter.com/vVDvzPRvy5

