दिल्ली में संसद और भोपाल में विधानसभा घेराव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस

Youth congress
सुयश भट्ट । Aug 3 2021 6:40PM

बीवी श्री निवास के नेतृत्व में 5 अगस्त गुरूवार को दिल्ली में संसद घेराव करेगी जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा सभी राज्यों से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ओर युवा संसद घेराव करने पहुचेंगे।

भोपाल। देश में मोदी सरकार की जनविरोधी नितियो के खिलाफ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्री निवास के नेतृत्व में 5 अगस्त गुरूवार को दिल्ली में संसद घेराव करेगी जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा सभी राज्यों से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ओर युवा संसद घेराव करने पहुचेंगे।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश सरकार में अब साधु संत भी सुरक्षित नहीं : पूर्व सीएम कमलनाथ 

इसे लेकर मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस मिडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में भोपाल ,इन्दौर ,ग्वालियर ,जबलपुर और अन्य जिलों से दिल्ली के लिए रवाना होगें ओर गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ओर प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में संसद घेराव में शामिल होएंगे।

विवेक त्रिपाठी ने आगे कहा कि देश में लगातार बढ़ती हुई महँगाई ओर बढ़ती बेरोजगारी के साथ काले कृषि कानूनों एवं जासूसी कांड और अन्य मुद्दों के खिलाफ युवा कांग्रेस दिल्ली में संसद घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें:महंगाई के पीछे नेहरू का हाथ, विश्वास सारंग का दावा, कांग्रेस बोली- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं 

उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों की बैठक में दिल्ली संसद घेराव में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारियों को संसद घेराव में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने के निर्देश दिए गए है।

वहीं आगे उन्होंने बताया है कि संसद घेराव के बाद दिल्ली से लौटकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल में विधानसभा घेराव करेंगे। त्रिपाठी ने कहा कि राज्यभर के करीब 5000 कार्यकर्ता शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेंगे। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व भी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास करेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़