मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवा दल ने शुरू की किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा

Kisan Tiranga Sangharsh Yatra
दिनेश शुक्ल । Dec 28 2020 4:41PM

रजनीश सिंह ने कहा कि यह यात्रा किसानों के सम्मान में निकली जा रही है, जब तक भाजपा तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक सेवादल लगातार किसानों के हित में आवाज़ उठाता रहेगा।

भोपाल। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भोपाल से सेवादल कार्यकर्ताओ ने किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू की। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। जिसे सात भागों में निकाला जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा में दिया मौन धरना, स्थगित होने के बाद ट्रेक्टर रहे खड़े

 इस यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल प्रत्येक जिले से मिट्टी व अनाज लेकर सेवादल कार्यकर्ता 15 जनवरी को वापस भोपाल लौटेंगे। रजनीश सिंह ने कहा कि यह यात्रा किसानों के सम्मान में निकली जा रही है, जब तक भाजपा तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक सेवादल लगातार किसानों के हित में आवाज़ उठाता रहेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़