कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी, राहुल, प्रियंका के साथ सचिन पायलट भी करेंगे एमपी में प्रचार

Congress star campaigners list released
दिनेश शुक्ल । Oct 17 2020 9:25PM

कांग्रेस द्वारा जारी कि गई स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, महासचिव मुकुल वासनिक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम है सबसे ऊपर है। जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का नाम शामिल किया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 30 नाम शामिल है। प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए इन स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की गई है। कांग्रेस द्वारा जारी कि गई स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, महासचिव मुकुल वासनिक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम है सबसे ऊपर है। जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का नाम शामिल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत

इस सूची में प्रियंका गांधी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सातवां स्थान मिला है। जबकि आठवे स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू और नौवें स्थान पर सचिन पायलट का नाम है। ऐसा माना जा रहा है कि सचिन पायलट को ग्वालियर चंबल संभाग की गुर्जर बहुल्य विधानसभा सीटों पर प्रचार के लिए ले जाया जाएगा। तो दूसरी ओर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भी आएंगे। वही कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सुरेश पचौरी, अरूण यादव, कांतिलाल भूरिया सहित राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री आरिफ अकील, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह, जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, लखन सिंह यादव, कमलेश्वर पटेल, विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन, समाज सेवी नामदेव दास त्यागी, सिद्दार्थ कुशवाह का नाम शामिल है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार सुबह पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ उप चुनाव के लिए वचन पत्र भी जारी किया। इससे पहले वचन पत्र में राहुल गांधी का फोटो नहीं होने से खड़े हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह दोबारा जारी किया गया। अब राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी की भी फोटो इसमें है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़