'भाजपा की आंधी में उखड़ जाएगा कांग्रेस का तंबू', MP में बोले नरेंद्र मोदी- चुनाव में बनने जा रहा एक नया रिकॉर्ड

मोदी ने कहा दिल्ली में बैठकर चुनावों का हिसाब लगाने वाले पॉलिटिकल मेहरबान इसका आकलन नहीं कर पाए हैं। भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। उन्होने कहा कि इस चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी मेरी माताओं-बहनों-बेटियों और नौजवानों ने संभाल ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है। मध्य प्रदेश के शाजापुर में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो हजारो करोड़ों का भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है, उसे आपके परिवार से कोई मतलब नहीं है। आज इस देश में आप देख लीजिए, जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मध्य प्रदेश के इस बार के चुनाव एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। मैं बीते दिनों MP के अलग अलग हिस्सों में लोगों से मिला हूं, आशीर्वाद प्राप्त किए हैं। जो भरोसा, जो विश्वास भाजपा पर दिख रहा है, वो अद्भुत है।
इसे भी पढ़ें: Elections: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू: PM Narendra Modi
मोदी ने कहा दिल्ली में बैठकर चुनावों का हिसाब लगाने वाले पॉलिटिकल मेहरबान इसका आकलन नहीं कर पाए हैं। भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। उन्होने कहा कि इस चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी मेरी माताओं-बहनों-बेटियों और नौजवानों ने संभाल ली है। आज पूरा MP कह रहा है - फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा दुनिया के विकसित से भी विकसित देशों में हालात क्या हैं, वो आज सबको पता है। लेकिन भारत एक ऐसा देश है, जो तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भर के निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं। भारत दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बड़ी मुश्किल से भाजपा ने MP को बहुत गहरे कुएं से बाहर निकाला है। मध्य प्रदेश की पहचान फिर से बीमारु राज्य की बन जाए, ऐसा कोई काम मध्य प्रदेश को प्यार करने वाला व्यक्ति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा ने भारत की प्रगति में अधिक से अधिक भागीदारी का संकल्प पत्र आपके सामने रखा है। इस संकल्प पत्र में एक्सप्रेस वे है, मेट्रो है, रेल कनेक्टिविटी है, MP IIT है। ये सभी गारंटी पूरी होगी, ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आपको देने के लिए सिर्फ और सिर्फ विरोध है, निराशा है, नकारात्मकता है। कांग्रेस स्वभाव से ही तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे-फसाद, भ्रष्टाचार आदि को प्रोत्साहित करती है।
इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया 'भगवान कृष्ण का अवतार', वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
मोदी ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के न तो संगठन में दम है और न ही नियत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देख लीजिये, कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है? उन्होंने कहा कि अब वो डरने लगे हैं कि कहीं लॉकर न खुल जाएं। लॉकर खुल रहे हैं और नोटों के ढेर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी आती है, केवल बर्बादी लाती है। इसलिए मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत MP के 30 लाख से ज्यादा मरीज अस्पताल में मुफ्त इलाज करा चुके हैं। आज जन औषधि केंद्रों पर बाजार से 80 से 90% तक सस्ती दवाई दी जा रही है। आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों से मरीजों को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की बचत होती है।
अन्य न्यूज़












