हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

[email protected] । Apr 22 2016 4:04PM

कांग्रेस के एक 60 वर्षीय कार्यकर्ता की तीन हमलावरों ने आज उस समय कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी जब वह यहां सुबह की सैर कर रहे थे।

रोहतक। कांग्रेस के एक 60 वर्षीय कार्यकर्ता की तीन हमलावरों ने आज उस समय कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी जब वह यहां सुबह की सैर कर रहे थे। पुलिस को संदेह है कि कुछ भूमि विवाद के कारण अशोक की हत्या की गयी है। रोहतक के एसएसपी शशांक आनंद ने बताया, ‘‘वह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता थे। एक समय वह यहां रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख थे और संभवत: वहां पर जेवरों की उनकी एक दुकान भी थी। तीन हमलावरों ने उन पर उस समय हमला किया जब वह एक पार्क में सुबह की सैर कर रहे थे।’’

आनंद ने बताया कि अशोक को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह पूछे जाने पर कि हत्या का उद्देश्य क्या हो सकता है उन्होंने बताया, ‘‘हमें सूचना मिली है कि अपने भाई के साथ भूमि को लेकर उनका कुछ विवाद था। यह भी सूचना है कि एक अन्य पक्ष के साथ भी उनका कोई भूमि विवाद था। हम मामले के जांच के दौरान इन सूचनाओं पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़