मोदी के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कश्मीरी युवक की कर दी पिटाई, बीजेपी आग बबूला

congress
ANI
अंकित सिंह । Oct 8 2026 2:22PM

दिल्ली के कनॉट प्लेस में विपक्षी नेताओं की लंच बैठक के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कश्मीरी युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। युवक ने ईवीएम पर सवाल उठाने की बात कही, जबकि कांग्रेसियों का आरोप था कि वह अपशब्द बोल रहा था। घटना पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री मोदी का फ़ैन होने का दावा करने वाला एक युवक कनॉट प्लेस पहुँचा, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मार-पीट की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वह व्यक्ति लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ अपशब्द कह रहा था। CP में प्रदर्शनकारियों द्वारा मारपीट का शिकार हुए युवक का कहना है, "मैंने सवाल उठाया था - जब विपक्ष जीतता है, तो EVM से कोई दिक्कत नहीं होती। EVM कौन लाया था? 1998 में राजीव गांधी लाए थे। मैं कश्मीर से हूँ। मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी। मैं इस देश का नागरिक हूँ और इस देश को दूसरा नेपाल नहीं बनने दूँगा।

इसे भी पढ़ें: Election Commission पर हार का ठीकरा फोड़कर अराजकता फैला रहे Rahul Gandhi, बोले CM Mohan Yadav

वहीं, भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने कहा कि जो राहुल गांधी का एजेंडा और मॉडल था, वह देश के सामने आ चुका है। राहुल गांधी देशभर में यही मॉडल चलाना चाह रहे हैं। अभी-अभी विपक्ष के नेता राहुल गांधी जहां भोजन करने पहुंचे, वहां एक कश्मीरी मुस्लिम युवक को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा है। जब हम यह वार्ता कर रहे हैं, तब देश की राजधानी में कांग्रेस के कार्यकर्ता मारपीट कर रहे हैं। क्या यही है लोकतंत्र? संविधान की दुहाई देने वाले संविधान के मूल्यों को कब पढ़ेंगे, यह देश की जनता जानना चाहती है।

INDIA गठबंधन के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के सांसद कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के लिए मिलेंगे। इसमें शामिल होने वालों में TMC के डेरेक ओ'ब्रायन और महुआ मोइत्रा, CPI(M) के जॉन ब्रिटास, IUML के ET मोहम्मद बशीर, CPI के P संतोष कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को कांग्रेस और INDIA गठबंधन के दूसरे सांसद लगातार दूसरी लंच मीटिंग के लिए रेस्टोरेंट पहुंचने लगे। विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। मीटिंग के बाद नेताओं के राजघाट जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: EC विरोध पर BJP नेता Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, कहा- अगर हिम्मत है तो इस्तीफा दें

लंच से पहले रेस्टोरेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि विपक्षी नेता और सांसद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आयोजित लंच मीटिंग के लिए पहुंचने लगे हैं। इससे पहले, कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने कहा कि INDIA गठबंधन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगा और जोर देकर कहा कि विपक्ष "पीछे नहीं हटेगा"।

All the updates here:

अन्य न्यूज़