खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात Fani, हाई अलर्ट पर भारतीय तटरक्षक बल

cyclone-fani-may-turn-into-severe-storm-ndrf-coast-guard-on-high-alert
[email protected] । Apr 30 2019 8:47AM

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक यह तूफान ‘बेहद खतरनाक चक्रवात’ का रूप ले सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है।

नयी दिल्ली। चक्रवात फानी सोमवार की शाम और गंभीर हो गया तथा यह ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक यह तूफान ‘बेहद खतरनाक चक्रवात’ का रूप ले सकता है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है। 

इसे भी पढ़ें: वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर केंद्र की गहरी नजर: राजनाथ सिंह

रात नौ बजे के बुलेटिन में आईएमडी के चक्रवात चेतावनी खंड ने बताया कि अभी यह तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। बुलेटिन में कहा गया कि इसके एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़