Pune की Bhima नदी में मिली परिवार के 7 लोगों की लाश, पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्या के आरोपी

suicide at bhima river
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 25 2023 2:22PM

महाराष्ट्र के पुणे जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नदी के किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले हैं, जिसके बाद सामूहिक आत्महत्या का शक गहराने लगा है। परिवार ने भीमा नदी में कूदकर आत्महत्या की थी।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक परिवार के सात सदस्यों के शव पुलिस को भीमा नदी में मिले है। पुणे से 45 किलोमीटर दूर दौंड तहसील के यवत गांव में ये मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को 18 से 22 जनवरी के बीच नदी से चार शव मिले थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने मामले में सभी एंगल से जांच पड़ताल शुरू की थी, जिसके बाद हत्या की बात सामने आई है।

पुणे में बहने वाली भीमा नदी पर परगांव पुल के पास पुलिस को 24 जनवरी को तीन शव और भी मिले है। इस मामले में पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेने के साथ ही हत्या का एक मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि पुलिस ने शुरुआत में नदी में शव मिलने से सामूहिक आत्महत्या का शक भी जताया था। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया था। हालांकि शवों की जांच में पुलिस को शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान हत्या के सबूत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहन पवार (45), उसकी पत्नी संगीता मोहन (40), उनकी बेटी रानी (24), दामाद श्माम, और उनके तीन बच्चों के तौर पर की है। तीनों बच्चों की उम्र तीन से सात वर्ष के बीच है। बता दें कि मृतकों में एक दंपति, उनकी बेटी-दामाद और तीन नाती-पोते शामिल हैं। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि सभी ने आत्महत्या क्यों की है या तीनों की हत्या किस इरादे से की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ और उस्मानाबाद जिलों के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे।

शवों की तलाश करते हुए पुलिस को सभी शव भीमा नदी में 200 से 300 मीटर की दूरी पर मिले हैं। शवों पर कुछ चोट के निशान भी मिले है। वहीं पुलिस ने शवों को पानी से निकालकर शव पोस्टमार्टम करने के लिए भेजे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने की जानाकरी मिली है। जांच में पुलिस ने आत्महत्या से लेकर हर एंगल में जांच शुरु की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़