रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, PM मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई

rajnath

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राजनाथ जी का ज्ञान सरकार के लिए बहुत लाभकारी है।’’ उन्होंने कहा कि सिंह एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को 69 वर्ष के हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने BRO द्वारा बनाए गए 6 नए पुलों का किया उद्घाटन, सुरक्षाबलों को आवाजाही में होगी आसानी

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राजनाथ जी का ज्ञान सरकार के लिए बहुत लाभकारी है।’’ उन्होंने कहा कि सिंह एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों और हमारे मेहनतकश किसानों के कल्याण के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़