Delhi: हत्या की कोशिश के मामले में वांछित गिरफ्तार

delhi police
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons

पुलिस ने बताया कि एक टीम को आरोपी के हापुड़ में मौजूद होने की जानकारी मिली और उन्होंने एक स्थानीय सैलून पर छापा मारा, जिसके बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान पंकज के तौर पर हुई है, जिसे दूसरे दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था। उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, आरोपी 13 अप्रैल, 2024 को जहांगीर पुरी पुलिस थाने में दर्ज हत्या की कोशिश के एक मामले में वांछित था। इस घटना में, पीड़ित पर धारदार हथियारों और लोहे की छड़ से हमला किया गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने बताया कि पंकज का आपराधिक इतिहास है और वह हत्या की कोशिश, चोरी और छीना-झपटी समेत कम से कम पांच मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि एक टीम को आरोपी के हापुड़ में मौजूद होने की जानकारी मिली और उन्होंने एक स्थानीय सैलून पर छापा मारा, जिसके बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़