Law and Order: Jantar Mantar पर Protest की इजाजत नहीं, New Delhi में धारा 163 लागू

delhi police
ANI
अंकित सिंह । Oct 9 2026 12:11PM

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नियमों के उल्लंघन और कम समय में सूचना देने के चलते यह फैसला लिया गया। इस प्रदर्शन की आशंका के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तथा 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कल जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। जॉइंट CP नूपुर प्रसाद ने कहा कि हमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' के को-कन्वीनर सौरव दास से एक एप्लीकेशन मिली है। यह एप्लीकेशन 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की सूचना के बारे में है। यह विरोध प्रदर्शन CEC की जवाबदेही को लेकर था। इस सूचना पर विचार किया गया और पाया गया कि यह बहुत कम समय में दी गई थी, जबकि तय गाइडलाइन के अनुसार, प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से 10 दिन पहले सूचना मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Railways ने शनिवार को New Delhi, Hazrat Nizamuddin आने वाली सभी Trains Cancelled कीं, 57 Metro Stations भी रहेंगे बंद

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, यह बताना भी ज़रूरी है कि इससे पहले जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' को वहां विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त दी गई थी, तो उन्होंने कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया था और उस समय दिए गए अपने ही वादों को भी नहीं निभाया था। इसलिए, कानूनी निर्देशों और अपने ही वादों का पालन न करने, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति, और लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था व ट्रैफिक रेगुलेशन बनाए रखने के लिए, इस बार इजाज़त नहीं दी गई है; इसे मंज़ूरी नहीं मिली है।

नूपुर प्रसाद ने कहा कि यह बताना ज़रूरी है कि नई दिल्ली इलाके में BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित एहतियाती पाबंदियां लगाई गई हैं। साथ ही, यह बताना भी ज़रूरी है कि अगर कोई BNSS की धारा 163 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन और भारी यातायात जाम की आशंका के बीच रेलवे ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाला बड़ा फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें: CJP Bengaluru protest updates: सत्ता PM की होगी, पर सड़कें हमारी हैं...मंच पर ध्रुव राठी, माइक पर दिपके का हुंकार

10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक, स्टेशनों के आसपास संभावित भारी सड़क यातायात के कारण यह कदम उठाया गया है। इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होने की आशंका है। खासकर लंबी दूरी से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेन रद्द होने के कारण अतिरिक्त समय, पैसे और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध किया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़