दिल्ली वालों को दो दिन और ठिठुराएगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी की नयी अपडेट

Delhi residents to get cold for two days

दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है तथा यहां फिर शीत लहर चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है तथा यहां फिर शीत लहर चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप! लगातार बर्फबारी के कारण आसपास के प्रदेशों में बढ़ी ठंड

इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बफीर्ली हवाओं से तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शहर में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने का अनुमान है।’’

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ी से हाथापाई करने के लिये दो मैच से निलंबित हुए मेस्सी, बार्सिलोना ने हासिल की चौथी जीत

आईएमडी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीषण शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस महीने में अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़