दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है मान सरकार, जेपी नड्डा ने पूछा- क्या पंजाब के लोगों ने इसी बात के लिए वोट किया था?

JP Nadda
@BJP4India
अभिनय आकाश । May 14 2022 6:20PM

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज की पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ये दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है। दिल्ली और पंजाब में 16 विभागों के बीच एमओयू साइन हुए हैं। यानी ये विभाग अब रिमोट कंट्रोल से चलेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल शहीद सुखदेव जी की जयंती है। उनके जन्म स्थल पर जाकर मुझे प्रेरणा मिली है। ऐसे सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के हम ऋणी हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने में और अंग्रेजों से टक्कर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा ने पंजाब में पहली बार 73 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिस प्रकार का प्यार जनता का भाजपा से है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि पंजाब की वर्तमान सरकार को उखाड़ने की ताकत भाजपा में ही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव के नतीजे बताते हैं कि मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों ने सराहा है। मोदी सरकार जवाबदेह है, लोगों के लिए काम करने वाली सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। इसका लाभ प्रदेशों को भी मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: कुल्लू में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस के भीतर जनता के पास जाकर अपने काम गिनाने की हिम्मत नहीं

जेपी नड्डा ने कहा किआज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अभी आईएमएफ ने बताया है कि भारत की अति गरीबी को पिछले 2 साल से मोदी सरकार ने 1% से नीचे रखा है। ये इसलिए हुआ है क्योंकि संकट के समय देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सिखों के लिए जो काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किये हैं, वो किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। एफसीआरए के तहत हरमंदिर साहिब का रजिस्ट्रेशन कराया है। आज दुनियाभर के श्रद्धालु वहां अपना योगदान दे सकते हैं। लंगर पर से जीएसटी को हटाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो काम सिखों के लिए किया है, वो किसी नेता ने नहीं किया है। विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियममें श्री हरमंदिर साहिब को रजिस्टर्ड कराया। 

इसे भी पढ़ें: UP- उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी हिमाचल में भी वही करिश्मा दोहराने के प्रयास में लगी, 1 महीने में तीसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे नड्डा

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज की पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ये दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है। दिल्ली और पंजाब में 16 विभागों के बीच एमओयू साइन हुए हैं। यानी ये विभाग अब रिमोट कंट्रोल से चलेंगे। क्या पंजाब के लोगों ने इसी बात के लिए वोट किया था? आज दुनिया भर के सिख भाई श्री हरमंदिर साहिब में अपना योगदान दे सकते हैं। आज की पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ये दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है। दिल्ली और पंजाब में 16 विभागों के बीच एमओयू साइन हुए हैं। यानी ये विभाग अब रिमोट कंट्रोल से चलेंगे। क्या पंजाब के लोगों ने इसी बात के लिए वोट किया था? आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सरकार आने के बाद 18 वर्ष से ऊपर की बहनों को 1,000-1,000 रुपये देंगे, लेकिन अब इसकी चर्चा बंद। इन्होंने कहा था कि 24 घंटे बिजली देंगे। क्या आपको 24 घंटे बिजली मिल रही है? हाथी के दांत दिखाने के कुछ और हैं और खाने के कुछ और हैं।

इसे भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन की अपील करते हुए नड्डा बोले, राजस्थान में चाहिए डबल इंजन सरकार

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 30-35 साल राज किया है लेकिन उनका एक भी मुख्यमंत्री 5 साल से ज़यादा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया, ये भाजपा है जिसने सरकार तो बनाई ही और 37 साल के बाद दो बार लगातार सरकार बनाई। यहां कांग्रेस 389 सीट पर चुनाव लड़ी 387 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और 377 सीटों पर अपनी जमानत जब्त करा ली। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़