स्वच्छता अभियान पर बोलीं प्रज्ञा ठाकुर, मैं नाली साफ करने के लिए नहीं बनी हूं सांसद

didnt-become-mp-to-clean-toilets-and-drains-says-pragya-singh-thakur
[email protected] । Jul 22 2019 10:02AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को देश भर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी।

सीहोर। भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वह नाली एवं शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को देश भर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाई थी। इसके बाद कई नेताओं, अभिनेताओं और जिलाधिकारियों सहित कई हस्तियों ने भी इस सफाई अभियान में भाग लिया। कुछ ने तो नालियां तक साफ की। प्रज्ञा का यह बयान इस सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में बोलीं प्रज्ञा ठाकुर, कमलनाथ सरकार किसी को भी भेज रही है जेल

सीहोर से किसी काम को लेकर कार्यकर्ता के आए फोन का प्रज्ञा ने जिक्र किया। सीहोर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको एक फोन नंबर सहजता से मिल गया और आपने (मुझे) लगा दिया। हम किस परिस्थिति में हैं? क्या कर रहे हैं ?... उन्होंने कहा कि संसद सत्र के बाद उन चीजों को क्रियान्वित करने के लिए हम यहां रहेंगे। आपकी सुनेंगे। जो भी समस्या है हम वहां जाकर समाधान कराएंगे। जो धनराशि हमको मिलेगी,आप लोगों के लिए मिलती है, खर्च आप लोगों पर ही करना है। यही होना है ना।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाया जेल का मुद्दा

प्रज्ञा ने कहा कि तो ध्यान रखो, हम नाली साफ करने के लिए नहीं बने हैं। ठीक है ना। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिलकुल नहीं बनाये गये हैं। हम जिस काम के लिए बनाये गये हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे। यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे। सीहोर इलाका भोपाल संसदीय क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि सांसद का काम सांसद को बताना चाहिए। सांसद का काम है कि वह विधायक, पार्षद, मंडल अध्यक्ष व बाकी सबसे मिल करके यहां का विकास करें। स्थानीय समस्याओं के लिए जो लोग आपने चुने हैं उन्हें बताएं। अपने को उनसे भी काम करवाना है।

(वीडियो साभार: देशदीप सक्सेना)

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़