BRICS 2026 | कूटनीतिक सक्रियता: एस. जयशंकर ने मिस्र और थाईलैंड के समकक्षों के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Jaishankar
ANI
रेनू तिवारी । May 15 2026 9:05AM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को मिस्र और थाईलैंड के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना था। इस वार्ता में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कूटनीतिक सक्रियता दिखाते हुए मिस्र और थाईलैंड के अपने समकक्षों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय चर्चा की। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आपसी सहयोग को मजबूत करना और वैश्विक संकटों, विशेषकर पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के हालातों पर साझा समझ विकसित करना रहा। 

इस वार्ता में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) के दौरान उनकी मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी और थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ के साथ अलग-अलग बैठकें हुईं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh Heavy Storm | उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान और बारिश ने ली 111 जानें, सीएम योगी ने राहत कार्यों के लिए झोंकी ताकत

विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में विभिन्न नेताओं के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों की तस्वीरें भी साझा कीं। जयशंकर ने पोस्ट किया, “विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी से मिलना हमेशा अच्छा लगता है, इस बार ब्रिक्स भारत 2026 एफएमएम के दौरान उनसे मुलाकात हुई। ब्रिक्स एफएमएम में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की। पश्चिम एशिया पर विचारों का रोचक आदान-प्रदान हुआ।”

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 PBKS vs MI Match Highlights | तिलक वर्मा के 'तूफानी' अर्धशतक ने छीनी पंजाब की जीत, मुंबई ने 201 रन का लक्ष्य किया हासिल

एक अलग पोस्ट में, उन्होंने अपने थाई समकक्ष के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “आज शाम थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ से मुलाकात बहुत अच्छी रही। हमारी चर्चा व्यापार, संपर्क, समुद्री और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-थाईलैंड सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित थी। म्यांमा और पश्चिम एशिया पर भी विचार साझा किए गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़