द्रमुक ने भाजपा को हराने के लिए राहुल के विपक्षी एकता के प्रयास का समर्थन किया

dmk-supports-rahul-gandhi-opposition-tie-up-efforts-to-defeat-bjp
[email protected] । Nov 3 2018 11:12AM

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयासों का स्वागत करते हुए द्रमुक ने शुक्रवार को 2019 लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा शुरू की गयी पहल को अपना समर्थन दिया।

चेन्नई। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयासों का स्वागत करते हुए द्रमुक ने शुक्रवार को 2019 लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा शुरू की गयी पहल को अपना समर्थन दिया। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘भ्रष्ट, निरंकुश और विभाजनकारी ताकतें हमारे देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को नष्ट कर रही है। सभी गैर-भाजपा पार्टियों को एक मंच पर एक साथ आने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी और चंद्रबाबू नायडू को इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए बधाई देता हूं। उन्हें मेरा समर्थन है।’’ ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी का मत है कि भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर काम करना चाहिए।" तमिलनाडु में, कांग्रेस द्रमुक का एक प्रमुख सहयोगी है।स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने राज्य की स्वायत्तता को छीन लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़