पंजाब में नशीले पदार्थ का मुद्दा सबसे गंभीरः राहुल

[email protected] । Apr 16 2016 5:55PM

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार नशीले पदार्थों की समस्या को खत्म करने के लिए गंभीर नहीं है जो राज्य में एक गंभीर मुद्दा है।

जिरकपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार नशीले पदार्थों की समस्या को खत्म करने के लिए गंभीर नहीं है जो राज्य में एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने यहां आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या बेहद गंभीर मुद्दा है और यह काफी गंभीर है। लेकिन अकाली सरकार इसे नजरंदाज कर रही है।’’ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने तथा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव संबंधी मुद्दों तथा इसके लिए पार्टी की तैयारियों पर पर चर्चा के लिए राहुल आज पंजाब में हैं।

अकाली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या के मुद्दे को उठाया तो शिअद-भाजपा सरकार ने उनका मजाक बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी पंजाब का अपमान नहीं कर सकता। पंजाब देश का दिल है। पंजाब देश को जिंदगी देता है। पंजाब की जगह मेरे दिल में है। मैं पंजाब की मदद करना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद अगर कांग्रेस पंजाब में सरकार बनाएगी तो तेजी से विकास होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी मांग की कि गेहूं उपजाने वालों को उनके उत्पाद की रकम के वितरण में देरी नहीं होनी चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़